G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

मुंबई के बाद पुणे जिले में चक्रवात निसर्ग की दस्तक, दो लोगों की मौत

मुंबई के बाद पुणे जिले में चक्रवात निसर्ग की दस्तक, दो लोगों की मौत
Image Source : PTI

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को निसर्ग चक्रवात की वजह से दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि निसर्ग चक्रवात दोपहर करीब एक बजे तटीय रायगढ़ जिले में भूस्खलन के बाद फिलहाल पुणे के आस-पास मौजूद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खेड़ तहसील के वाहागांव की निवासी मंजाबाई अनंत नावले (65) के घर की दीवार उनपर गिरने से उनकी मौत हो गई। 

उन्होंने कहा, ”नावले के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हो गए। उन्हें चाकन में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने कहा कि हवेली तहसील के मोकरवाड़ी के निवासी प्रकाश मोकर (52) के घर की छत उड़ गई और वह टीन की चादर को पकड़ने के दौरान घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

रायगढ़ में व्यक्ति पर गिरा ट्रांसफार्मर, मौत 

रायगढ़ जिले में चक्रवात निसर्ग के कारण चल रही तेज हवाओं की वजह से बुधवार को बिजली का एक ट्रांसफार्मर, 58 साल के शख्स पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे रेवदंडा के पास उमते गांव की है। मृतक की पहचान दशरथ बाबू वाघमारे के तौर पर हुई है। वह भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अपने घर की ओर तेज गति से जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बिजली का ट्रांसफार्मर उखड़ कर उस पर गिर गया और डॉक्टरों के देखने से पहले ही उसकी मौत हो गई। (इनपुट-भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page