G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIA

बिहार में एनडीए की जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत, पीएम ने सभा को सम्बोधित करते कह दी बड़ी बात


दिल्ली : बिहार में जबरदस्त जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शानदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मैं आज आभार व्यक्त करता हूं, महान देश की महान जनता का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी है, इसके तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है।

पीएम ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है। PM मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कल सम्पन्न हुआ चुनाव केवल बिहार के चुनाव नहीं थे, ये लद्दाख से तेलंगाना और कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर तक के उपचुनाव भी थे। इन चुनावों में बिहार समेत जिस तरह की जीत भारत की और बिहार की जनता ने दी है, उसके लिए धन्यवाद। कार्यक्रम में पीएम ने विक्ट्री साइन दिखाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने बिहार समेत अन्य राज्यों में बीजेपी और एनडीए की जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page