G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

गुजरात में Coronavirus से 30 और लोगों की मौत, अहमदाबाद में 25 की गई जान

गुजरात में Coronavirus से 30 और लोगों की मौत, अहमदाबाद में 25 की गई जान

अहमदाबाद: गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 405 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14468 हो गई। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस के 30 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 888 तक पहुंच गई।

राज्य में अभी तक कुल 6636 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इनमें से 224 मरीजों को सोमवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं, राज्य के सबसे ज्यादा कोरोना वायरस की चपेट में आए अहमदाबाद जिले में सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या 10590 तक पहुंच गई।

अहमदाबाद जिले में कोरोना वायरस से अभी तक कुल 722 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 25 लोगों की जान सोमवार की ही गई यानी राज्य में सोमवार को हुई कुल 30 मौतों में से 25 मौतें सिर्फ अहमदाबाद में हुई हैं। जिले में अभी तक कुल 4187 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page