G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhDhamtari

पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव का निधन, कई दिनों से थे अस्वस्थ

पूर्व कैबिनेट मंत्री माधव सिंह ध्रुव का निधन, कई दिनों से थे अस्वस्थ

धमतरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता माधव सिंह ध्रुव का गुरुवार को निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से माधव सिंह ध्रुव की तबियत खराब थी। धमतरी के एक निजी हॉस्पिटल में उनका उपचार किया जा रहा था। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण उन्हें रायपुर रिफर किया था। रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉ. ने उनकी नाजुक स्थिति देखकर वेंटिलेटर में रखा था, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। बता दें कि माधव सिंह ध्रुव मध्यप्रदेश शासनकाल में जल संसाधन मंत्री रहे। उसके बाद छत्तीसगढ़ की पहली कांग्रेस सरकार में ट्रायबल मंत्री के पद पर भी रहे हैं। वे 5 बार सिहावा के विधायक भी रहे चुके हैं। माधव सिंह के निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है। सभी पार्टियों के लोगों ने निधन पर दुख जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page