G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKorbaखास-खबर

लूट कांड का खुलासा : लालच में फंसा, व्यवसायी ने खुद ही लूट की रची थी झूठी कहानी, गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को सुबह के वक्त शहर और पुलिस महकमे में सनसनी फैलाने वाली लूट की वारदात को पुलिस ने 7 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। एसईसीएल सुभाष ब्लॉक निवासी एवं मोबाइल दुकान संचालक अंकित केशरवानी के साथ 95 हजार लूट की यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई थी,

जिसे एक बाइक सवार दो लड़कों ने नुकीला हथियार टिकाकर अंजाम दिया था। धारा 341, 392, 34 भादवि का जुर्म दर्ज कर मामले को सुलझाने की कोशिश शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि व्यवसायी ने खुद ही लूट की झूठी कहानी रची थी। उसने एसबीएस कालोनी निवासी सुषमा त्रिपाठी से 95 हजार रुपए लिया और मन में लालच आ जाने के कारण यह रकम अपने मौसेरे भाई के खाते में जमा कराने की बजाय लूट की कहानी बना ली। पुलिस ने रकम बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page