G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

महात्मा गांधी जी के जयन्ती पर कुसुमघटा के युवाओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

कबीरधाम,बोड़ला:- ग्राम पंचायत कुसुमघटा के युवा स्वच्छता समिति द्वारा महात्मा गांधी जी के 151 वी जयन्ती पर गांव के प्रमुख स्थानों पर साफ सफाई किया जिसमें बाजार चौक, नाली ,हैंडपंप, पंचायत भवन, के आस पास को साफ सफाई किया गया ।युवा कांग्रेस एवम ग्राम पंचायत कुसुमघटा के युवा उपसरपंच अश्वनी वर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी जी सत्य एवम अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को वर्षों की गुलामी की दासता से मुक्त कराया। गांधी जी सोचते थे कि भारत की आत्मा गाँवो में बसती है इस लिये उन्होंने ने सम्पूर्ण भारत की यात्रा किया गया उन्होंने देखा की गांव में अभी भी छुवा- छूत भेद-भाव है इसलिए हरिजन उत्थान अभियान चलाया ताकि देश के सभी वर्ग के लोग एक साथ आत्मीयता के साथ मिल जुल कर प्रेम भाव से रह सके गांधी जी स्वच्छता के प्रति सजग थे और स्वच्छता का संदेश पूरे देश के साथ विश्व को दिया हमे भी समाज के फैले बुराइयों को दूर करने एवं गांव में स्वच्छता के लिए जन चेतना एवम जागरूकता लाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि गांधी जी के स्वप्नों को पूरा कर सके उक्त कार्यक्रम में प्रवीन वर्मा, अजित साहू, प्रमोद चन्द्रवंशी, नितेश वर्मा, सोमेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, जागेश्वर वर्मा, सूरज चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, विनय वर्मा ,डाकेश्वर वर्मा,आकाश यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page