G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

600 रुपए से अधिक महंगा हुआ सोना, चांदी की भी कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए क्या है आज का भाव?

नयी दिल्ली: डालर के मुकाबले रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के अनुरूप स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 663 रुपये की तेजी के साथ 51,367 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी दिन सोने का बंद भाव 50,704 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था। वहीं, चांदी का भाव भी 1,321 रुपये की तेजी के साथ 61,919 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ जो सोमवार को 60,598 रुपये प्रति किलो रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में लाभ दर्ज होने के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 663 रुपये चढ़ गया।’’ अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे कमजोर होकर 73.86 प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,882 डालर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का भाव 23.56 डालर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। पटेल ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच होने वाली चुनावी बहस के पहले सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page