G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

पत्रकार कमल शुक्ला और पत्रकारों पर हमला करने वालें को गिरफ्तार करो : कोमल हुपेंडी

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि,कांकेर जिले के निर्भिक व वरिष्ठ पत्रकार की सरेआम पिटाई की गई। इसमें मुख्यरुप से सत्ता पक्ष के लोगों का हाथ है। जिस तरह से एक वरिष्ट पत्रकार को भरे बाजार पिटाई की गई उस पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है। मुख्यमंत्री से प्रदेश संभल नहीं रहा है। जिस तरह से पत्रकार साथियों के साथ यह घटना हुई है। वह घोर निंदनीय है। हम जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।उत्तम जायसवाल ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ में यह घटना मामूली घटना नहीं है।

यह हौसला कहां से आ रहा है, जो एक नामी व निर्भिक पत्रकार को सरेआम मार रहे हैं। असल में कांग्रेसी अभी मूलरूप से अपने सिद्धांतों पर आ रहे। अब उनकी अंतरात्मा की आवाज बाहर निकलने लगी है। जिस तरह से इनके हौसले बुलंद दिख रहे हैं, लगता है आने वाले निकट भविष्य में इससे भी बड़े घटना होंगे। जायसवाल ने कहा है कि, अहिंसा के पुरोधा महात्मा गांधी को केवल दिखावें के लिए पूजते हैं कांग्रेसी। महात्मा गांधी के विचारों को आज तक इन्होंने आत्मसात नहीं किया। यह केवल महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page