G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

ममता बनर्जी को पसंद नहीं आया केंद्र का आर्थिक पैकेज, कहा-राज्यों को कुछ फायदा नहीं मिलेगा

ममता बनर्जी को पसंद नहीं आया केंद्र का आर्थिक पैकेज, कहा-राज्यों को कुछ फायदा नहीं मिलेगा
Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की ओर से घोषित 20 लाख का आर्थिक पैकेज पसंद नहीं आया है और उन्होंने इस बिग जीरो बताते हुए कहा कि इससे राज्यों को कुछ फायदा नहीं मिलेगा। ममता बनर्जी की यह प्रतिक्रिया वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की तरफ से आर्थिक पैकेज का ब्योरा रखे जाने के बाद आई। वित्त मंत्री ने करीब डेढ़ घंटे के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिलसिलेवार तरीके से ब्योरा पेश किया।

उन्होंने सबसे पहले छोटे और मझौले उद्योगों के लिए कई ऐलान किये हैं। सरकार ने सेक्टर के लिए आसान शर्तों पर 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का ऐलान किया है। ये कर्ज बिना गारंटी और बिना कोलेटरल के और ऑटोमैटिक होगा। खास बात ये है कि इसमें पहले साल मूलधन की छूट रहेगी, और कर्ज 4 साल के लिए दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page