Uncategorized
News Ad Slider
देखिए तस्वीरेंं: सरकार से पंगा लेना कंगना रानावत को पड़ा भारी, सरकारी अमले ने तोड़ डाला एक्ट्रैस का आफिस


दिल्ली। कंगना रानावत को महाराष्ट्र सरकार से पंगा लेना भारी पड़ गया है। सरकार ने बदले की कार्रवाई करते हुए कंगना के आफिस को तोड़ दिया।



फिल्म अभिनेत्री कंगना रानावत के मुंबई पहुंचने से पहले बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक्शन में आते हुए कंगना का आफिस जमींदोज कर दिया। बीएमसी ने बांद्रा के पाली हिल में स्थित एक्ट्रेस के ऑफिस में अवैध निर्माण को लेकर बुलडोजर चला दिया।
बीएमसी की टीम बुलडोजर, क्रेन और हथौड़े लेकर कंगना के आफिस पहुंची और ऑफिस का एक हिस्सा गिरा दिया। कंगना ने बीएमसी को बाबर सेना बताया और कहा कि ये मंदिर दोबारा बनेगा। वहीं, बीएमसी की इस कार्रवाई के खिलाफ अब कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है। इस मामले में कुछ देर में सुनवाई होगी।



