G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

तकनीकी सहायक के संविदा पदों की भर्ती परीक्षा अब 15 दिसंबर को

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र कबीरधाम में सुबह 11 बजे होगी कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं मूल दस्तावेजों का सत्यापन

कवर्धा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत तकनीकी सहायक के संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा एवं मूल दस्तावेज सत्यापन की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, जिला कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम में आयोजित होगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन 26 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे होना था, लेकिन संबंधित अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचना की तामिली नहीं हो पाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत तकनीकी सहायक के दो संविदा पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इनमें अनारक्षित मुक्त वर्ग का एक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त का एक पद शामिल है।

संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित तिथि एवं समय के अनुसार कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा और मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page