G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा—समय-सीमा में जिम्मेदारी से पूरा करें कार्य

कवर्धा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो बैचों में हुए प्रशिक्षण में संबंधित चार्ज अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की भूमिका अहम है। इसलिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ करें।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षक ने समझाई प्रक्रिया

प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षक बलवंत सोमकुंवर ने जनगणना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनसंख्या गणना करने, प्रक्रियाओं का सही ढंग से पालन करने और अपने दायित्वों को समझकर कार्य करने पर जोर दिया।

त्रुटिरहित कार्य के लिए दिए निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का उपयोग मैदानी स्तर पर प्रभावी ढंग से किया जाए। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनगणना की गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि कार्य व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page