G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹632.40 करोड़

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त आज होगी जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे ₹632.40 करोड़

रायपुर l महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त में ई-केवायसी पूर्ण कर चुके 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से कुल 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपए की सहायता राशि मिलेगी।

प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू है। योजना के लिए 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें पात्र पाई गई 70 लाख 9 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को पहली बार सहायता राशि का भुगतान किया गया था। योजना के तहत राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

31 किस्तों में मिल चुके हैं ₹20 हजार करोड़ से ज्यादा

योजना शुरू होने के बाद अब तक 31 किस्तों में 20,075.71 करोड़ रुपए की सहायता राशि हितग्राहियों को दी जा चुकी है। 32वीं किस्त की राशि जारी होने के बाद योजना के तहत कुल भुगतान बढ़कर 20,708.11 करोड़ रुपए हो जाएगा।

68.52 लाख महिलाएं पात्र

विभाग के अनुसार अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के लिए अद्यतन स्थिति में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राहियों की राशि अनुमोदन के लिए तैयार की गई है। इसके अलावा नियद नेल्लानार के हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान के लिए 6,903 हितग्राहियों को शामिल किया गया है। इस प्रकार कुल 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को 32वीं किस्त का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

सरकार के अनुसार महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम सहित परिवार की जरूरतों को पूरा करने में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page