G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सड़क पर पशु देख भड़के विजय शर्मा, हाइवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर बुलाया

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर देर रात निरीक्षण, अधिकारियों को फटकार; बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई रायपुर। कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच बैठे पशुओं को देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नाराजगी जताई। मंगलवार देर रात बेमेतरा टोल प्लाजा के पास उन्होंने अपना वाहन रुकवाकर अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग की जानकारी ली। इसके बाद पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलाया और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू तथा नियमित निरीक्षण की जानकारी ली।

रायपुर। कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर सड़क के बीच बैठे पशुओं को देखकर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नाराजगी जताई। मंगलवार देर रात बेमेतरा टोल प्लाजा के पास उन्होंने अपना वाहन रुकवाकर अधिकारियों से हाइवे पेट्रोलिंग की जानकारी ली। इसके बाद पेट्रोलिंग वाहन को मौके पर बुलाया और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू तथा नियमित निरीक्षण की जानकारी ली।

शर्मा ने अधिकारियों से सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार पेट्रोलिंग व्यवस्था की जानकारी मांगी। अधिकारियों ने नियमित निरीक्षण किए जाने की बात कही। इस पर उन्होंने पेट्रोलिंग वाहन के कर्मचारियों से मौके पर ही रेस्क्यू ऑपरेशन और रोजाना की जा रही कार्रवाई का ब्यौरा लिया।

गांवों से भी ली जाएगी पेट्रोलिंग की जानकारी

उप मुख्यमंत्री ने कवर्धा से बेमेतरा के बीच आने वाले गांवों के स्थानीय लोगों से पेट्रोलिंग वाहन की गतिविधियों की नियमित जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर बैठे या विचरण कर रहे पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।

रात में ज्यादा खतरा

शर्मा ने कहा कि सड़क पर पशुओं की मौजूदगी से गौवंश के साथ वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। रात में दृश्यता कम होने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। उन्होंने हाइवे पर लगातार पेट्रोलिंग और पशुओं को सुरक्षित हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क सुरक्षा और गौवंश की रक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेट्रोलिंग व्यवस्था की नियमित निगरानी करने और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page