G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

स्थानांतरण पर कलेक्टर गोपाल वर्मा को सेनानी उत्तराधिकारी संस्था ने दी विदाई

कवर्धा। कलेक्टर गोपाल वर्मा, आईएएस के स्थानांतरण उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें बुके एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की ओर से उनके कार्यकाल के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों एवं संस्था के कार्यक्रमों में समय-समय पर दिए गए सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

संस्था की ओर से श्री वर्मा को आभार पत्र भी भेंट किया गया। पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए उनके और उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

संस्था अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु ने कहा कि श्री गोपाल वर्मा का कार्यकाल संस्था के लिए सहयोगपूर्ण एवं स्मरणीय रहा। उन्होंने समय-समय पर संस्था के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए संस्था सदैव उनकी आभारी रहेगी।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु सहित उपाध्यक्ष इंजीनियर एस.एस. जैन, नरोत्तम महोबिया, सचिव महेश महोबिया, कोषाध्यक्ष सियाराम महोबिया, सह-सचिव कैलाश सिंह ठाकुर एवं भंवरलाल लूनिया उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page