G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा के आंगन में ताकझाँक करने की लत छोड़ें बैज : भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल का पलटवार : भाजपा की संगठनात्मक कार्यपद्धति को कांग्रेसी चश्मे से देखना बन्द करे कांग्रे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ.  किरण बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि बैज भाजपा के आंतरिक मामलों में ताकझाँक करने की अपनी लत छोड़ें और अपनी पार्टी की गिरती साख की चिंता करें। श्रीमती बघेल ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक, सुगठित और कार्यकर्ता-आधारित दल है, जहाँ संगठन में दायित्व-परिवर्तन एक स्वाभाविक व सतत प्रक्रिया है। इसे कांग्रेसी चश्मे और गुटबाजी की मानसिकता से देखना बंद करें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्रीमती बघेल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने पूरे कार्यकाल में अंदरूनी गुटबाजी और सिर-फुटौव्वल के चलते आज तक अपनी पूरी प्रदेश कार्यकारिणी तक गठित नहीं कर पाए हैं। जो नेता अपने ही संगठन को संभाल पाने में नाकाम साबित हुआ हो, उसकी राजनीतिक कुण्ठा समझी जा सकती है। ऐसी हताशा में भाजपा के संगठनात्मक ढाँचे और^ दायित्व-परिवर्तन पर अनर्गल व कपोल-कल्पित बातें करना बैज को कतई शोभा नहीं देता। श्रीमती बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बैज को भाजपा की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी में झाँकना चाहिए। वर्तमान में कांग्रेस के भीतर प्रदेश अध्यक्ष पद से लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद तक जिस तरह खुलेआम घमासान और वर्चस्व की जंग मची हुई है, पहले वे उसे संभालें। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पूरी राजनीति छत्तीस गुटों में बँटी है। इसलिए खुद शीशे के घर में रह रहे बैज भाजपा के संगठनात्मक मामलों में बेबुनियाद बयानबाजी कर अपनी जगहँसाई न कराएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page