G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
DelhiINDIAखास-खबर

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर अमित शाह से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने पर श्री शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

तोखन साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री को अपना त्रैमासिक कार्य-प्रगति विवरण भी भेंट किया। उन्होंने मंत्रालयीय दायित्वों और संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की तथा विभिन्न विषयों पर श्री शाह से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का नक्सलवाद से मुक्त होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह केवल सुरक्षा के मोर्चे पर सफलता नहीं, बल्कि शांति, सुशासन, विकास और जनविश्वास के नए युग की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ में विकास की गति और तेज होगी। लंबे समय से प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नई ऊर्जा के साथ किया जाएगा।

श्री साहू ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता के लिए अमित शाह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page