G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कांग्रेस की सरकार जहाँ, भ्रष्टाचार-घोटाला वहाँ : भाजपा

झारखंड के परीक्षार्थी कहे, “साडा हक इत्थे रख” – ठोकने

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सरकार के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि जहाँ-जहाँ कांग्रेस या उसके समर्थन वाली सरकारें रहती हैं, वहाँ घोटाले होना स्वाभाविक है। श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही देश और राज्यों की जनता, युवाओं, महिलाओं और किसानों को ठगने और लूटने का रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले कांग्रेस शासनकाल के दौरान सीजीपीएससी में जिस तरह का शर्मनाक घोटाला हुआ, उसने राज्य के लाखों प्रतिभावान युवाओं के सपनों को कुचल दिया था। कांग्रेस की भूपेश सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेसी नेताओं के करीबियों व रिश्तेदारों के नाम टॉप लिस्ट में शामिल किए गए और योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों पर डाका डाला गया। ठीक उसी तर्ज पर अब झारखण्ड में, जहाँ कांग्रेस समर्थित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सरकार चल रही है, जेपीएससी भर्ती परीक्षा में भारी घोटाला कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। श्री ठोकने ने कहा कि कांग्रेसियों के दिमाग और डीएनए में ही घोटाला बसा है। कांग्रेस पार्टी किसी भी राज्य की सत्ता में हो, वहाँ भ्रष्टाचार और घोटाला होना तय है, क्योंकि कांग्रेस नेताओं की सोच और मानसिकता ही घोटाला-केंद्रित है। कांग्रेसी नेताओं को जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि केवल और केवल भ्रष्टाचार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। जब-जब देश या देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है, वहाँ की जनता, युवाओं, किसानों और महिलाओं को लूटने और ठगने का काम किया गया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता और युवाओं ने कांग्रेस के इस भ्रष्ट मॉडल को पहचान कर उसे सत्ता से बेदखल किया है और आज सीबीआई की निष्पक्ष जाँच से सीजीपीएससी घोटाले के मास्टरमाइण्ड सलाखों के पीछे पहुँच रहे हैं। झारखण्ड में भी युवाओं का आक्रोश इस भ्रष्ट गठबंधन सरकार की नींव हिला चुका है। श्री ठोकने ने कहा कि झारखण्ड का युवा अपने हक की चोरी और भविष्य से हुए खिलवाड़ का मुँहतोड़ जवाब आने वाले समय में कांग्रेस और जेपीएससी घोटाले के जिम्मेदार घटकों को देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page