G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

डीडी-48 बधमरा रेलवे गेट अंडरपास पर 12 अगस्त को सड़क मार्ग आवागमन रहेगा बंद

रायपुर, 11 अगस्त 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत डीडी-48 बधमरा रेलवे फाटक अंडरपास के पास रेलवे कॉलोनी से वर्षा जल निकासी हेतु RRC Hume पाइप लगाया जाएगा । इस कार्य के दौरान सड़क मार्ग पर आवागमन में असुविधा की संभावना को देखते हुए 12 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उक्त सड़क मार्ग को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

यह कार्य पड़कीभाट से पाररास बाईपास मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक डीडी-48 बधमरा गेट के पास किया जाएगा। संबंधित सड़क मार्ग बालोद–बधमरा के मध्य किलोमीटर 927/10-11 पर स्थित है।

रेलवे प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

रेलवे प्रशासन ने इस आवश्यक कार्य के दौरान आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page