G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पंडरिया में भव्यता से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस*

सर्व यादव समाज युवा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव ने समारोह में की शिरकत, संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

पंडरिया, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पंडरिया शहर में प्रकृति, संस्कृति और आदिवासी परंपराओं को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में सर्व यादव समाज (युवा) के जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए चंद्रकांत यादव ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवनशैली और संस्कृति प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई है। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश आदिवासी परंपराओं में सदियों से मौजूद है, जो आज के समय में पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान, कानून और समाज की पारंपरिक विरासत हमारी महत्वपूर्ण ताकत हैं। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहते हुए इन्हें संरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

मातृभाषा और पारंपरिक वेशभूषा पहचान

चंद्रकांत यादव ने कहा कि जिस समाज की अपनी मातृभाषा, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत-संगीत और सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती है, उसकी पहचान कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपनी संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, आदिवासी समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा शामिल हुए। आयोजन के दौरान पंडरिया शहर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के अंत में चंद्रकांत यादव ने क्षेत्रवासियों एवं आदिवासी समाज के सभी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page