G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

नांदघाट-मुंगेली मार्ग अब फोरलेन, 137.81 करोड़ होंगे खर्च

36.40 किमी सड़क के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, पहले 116 करोड़ में टू-लेन की थी स्वीकृति; अब 21.81 करोड़ अतिरिक्त जारी

रायपुर।बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक जाने वाली सड़क अब फोरलेन होगी। राज्य शासन ने पूर्व में स्वीकृत टू-लेन सड़क को फोरलेन में अपग्रेड करने के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि मंजूर की है। इसके साथ ही इस सड़क की कुल लागत 137 करोड़ 81 लाख रुपए हो गई है।

नांदघाट-मुंगेली मार्ग की लंबाई करीब 36.40 किमी है। वर्ष 2024 में सीआरआईएफ योजना के तहत इस मार्ग को टू-लेन बनाने के लिए 116 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश के बाद सड़क को फोरलेन में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई और अब अतिरिक्त राशि की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

मुंगेली से रायपुर का सफर होगा आसान

फोरलेन सड़क बनने से मुंगेली, लोरमी, पंडरिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को रायपुर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। पंडरिया के रास्ते मध्यप्रदेश से आने वाले लोगों के लिए भी यह मार्ग अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन तेज होने के साथ दुर्घटनाओं का जोखिम कम होने और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

लंबे समय से थी फोरलेन की मांग

क्षेत्रवासी नांदघाट-मुंगेली मार्ग को फोरलेन करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। अतिरिक्त राशि स्वीकृत होने के बाद यह मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल ने सड़क को फोरलेन की मंजूरी मिलने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page