G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAखास-खबर

आईआईएमसी अमरावती में पत्रकारिता पाठ्यक्रमों के लिए 13 अगस्त को स्पॉट एडमिशन, अंग्रेजी और मराठी में रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेश

अमरावती। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) अमरावती परिसर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंग्रेजी एवं मराठी पत्रकारिता स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 13 अगस्त को स्पॉट (वॉक इन) एडमिशन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

संस्थान के अनुसार, प्रवेश रिक्त सीटों की उपलब्धता, आरक्षण नियमों और मेरिट सूची के आधार पर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET-PG 2026) के अंतर्गत जन संचार एवं पत्रकारिता विषय (COQP17) की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

CUET में शामिल नहीं हुए अभ्यर्थी भी ले सकेंगे भाग

जो अभ्यर्थी CUET-PG परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं, लेकिन किसी भी विषय में स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक के साथ पात्रता पूरी करते हैं, वे भी स्पॉट एडमिशन में शामिल हो सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को संस्थान की ओर से आयोजित लिखित प्रवेश परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट और आरक्षण नियमों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

आयु सीमा भी निर्धारित

प्रवेश के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 25 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 28 वर्ष तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 13 अगस्त को आईआईएमसी अमरावती परिसर में मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए आईआईएमसी अमरावती कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा (9415862377), डॉ. विनोद निताळे (9860046706), रोहन तायडे (8275734035) अथवा कार्यालय नंबर 0721-2668180 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page