https://youtube.com/shorts/1HSvWYo1jk8?si=H2ZcyNi8xALovhS4
असम में ₹8,970 करोड़ की फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना को मंजूरी, बाईहाटा चारियाली से तेजपुर तक बनेगा नया मार्ग
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम में बाईहाटा चारियाली से तेजपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-15 (एनएच-15) पर 135.871 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। परियोजना की कुल लागत 8,970.20 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह राजमार्ग आधुनिक निर्माण तकनीकों के माध्यम से विकसित किया जाएगा। परियोजना में निर्माण की गुणवत्ता, सटीकता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए ऑटोमेटेड एंड इंटेलिजेंट मशीन-एडेड कंस्ट्रक्शन (AIMC) तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
सरकार के अनुसार, इस परियोजना से असम में सड़क संपर्क बेहतर होगा, यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। नया एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे यातायात को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के साथ-साथ उत्तर-पूर्व भारत के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती देगा।


