G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

यात्रियों के लिए राहत: हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस फिर चलेगी, रेलवे ने रद्द आदेश लिया वापस

रायपुर। रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में प्रस्तावित मेगा ब्लॉक के कारण पूर्व में रद्द की गई हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का परिचालन फिर से बहाल (रिस्टोर) करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर अपने तय समय के अनुसार संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल–धारुआडीही रेलखंड की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना से जुड़े आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक प्रस्तावित था। सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए कुछ तिथियों में इस ट्रेन को रद्द किया गया था।

हालांकि, यात्रियों की सुविधा और यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अपने निर्णय की समीक्षा करते हुए ट्रेन का परिचालन पुनः बहाल कर दिया है।

इन तिथियों पर चलेगी ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस अब 08 एवं 15 अक्टूबर तथा 05 एवं 12 नवंबर 2026 को हैदराबाद से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी।
  • गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस अब 11 एवं 18 अक्टूबर तथा 08 एवं 15 नवंबर 2026 को रक्सौल से अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य कर लें।

रेलवे का कहना है कि ट्रैक अनुरक्षण और आधारभूत संरचना के कार्य सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन के लिए आवश्यक हैं। साथ ही यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित ट्रेनों के परिचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page