G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAMadhya Pradeshखास-खबर

भोपाल का अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा प्रदेश की नई खेल पहचान, मुख्यमंत्री ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

https://x.com/i/status/2084276933286822125

भोपाल। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा में 136.296 एकड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भोपाल को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा और मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं से प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में इस परिसर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन प्रस्तावित है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी से प्रदेश में खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी, खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और मध्यप्रदेश की पहचान एक प्रमुख खेल गंतव्य के रूप में मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page