G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

आधी रात कुंडा थाने पहुंचे एसपी, व्यवस्था का लिया जायजा

रोजनामचा, बैरक, हथियार और गश्त व्यवस्था की जांच; अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

कवर्धा। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) ने सोमवार देर रात थाना कुंडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह और थाना प्रभारी अमित कश्यप भी मौजूद रहे।

एसपी ने थाना पहुंचकर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति, रोजनामचा, ड्यूटी रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही थाना परिसर, बैरक, शासकीय आवास, हथियार, शासकीय वाहनों तथा रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों की स्थिति भी जानी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

एसपी यादव ने अवैध गतिविधियों, असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने तथा शिकायत मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के मन में कानून का भय बना रहना चाहिए और पुलिस पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।

उन्होंने थाना में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनने तथा उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page