सीजीपीएससी ने पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी किए
सीजीपीएससी ने पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी किए
रायपुर, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर मॉडल उत्तर देख सकते हैं।
आयोग के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 341 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसके लिए 12 जुलाई 2026 को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
परीक्षा के प्रारंभिक मॉडल उत्तर 13 जुलाई को जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 निर्धारित थी।
सीजीपीएससी ने बताया कि निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञ समिति से परीक्षण कराया गया। विशेषज्ञों की अनुशंसा और परीक्षण के आधार पर संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए गए हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इन्हीं संशोधित अंतिम मॉडल उत्तरों के आधार पर किया जाएगा।


