G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मध्यरात्रि में एसपी जितेंद्र कुमार यादव का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था परखी


थाना पिपरिया व चौकी दशरंगपुर पहुंचे, अभिलेख, सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त का लिया जायजा

https://youtube.com/shorts/3NbVAs5NWH8?si=8t3lmSKSZhuJhCe2

कवर्धा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) ने गुरुवार मध्यरात्रि थाना पिपरिया एवं चौकी दशरंगपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसिंग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और रात्रिकालीन गश्त की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

https://youtube.com/shorts/yV9FlAfrCtI?si=GkRBNvhCk_UDPUEX

कार्यभार संभालने के बाद से एसपी यादव लगातार जिले के विभिन्न थाना-चौकियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वे अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही कार्यस्थल की व्यवस्थाओं का आकलन कर कमियों को दूर करने के निर्देश भी दे रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रोजनामचा, ड्यूटी रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही थाना परिसर, शासकीय आवास, बैरक, शासकीय वाहन, हथियारों की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने रात्रिकालीन गश्त की तैयारियों और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की भी समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और थाना-चौकी आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसपी यादव ने कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना और जरूरतमंदों को समय पर सहायता पहुंचाना पुलिस विभाग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में थाना-चौकियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page