G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र का सफल आयोजन

कबीरधाम।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, सिंघनगढ़, विकासखंड लोहारा, जिला कबीरधाम में छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के विविध अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें अपने रुचि एवं क्षमता के अनुरूप सही कैरियर का चयन करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कैरियर काउंसलिंग सत्र के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्राओं को कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पश्चात उपलब्ध उच्च शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तथा रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इंजीनियरिंग, चिकित्सा, नर्सिंग, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाएँ, बैंकिंग, रक्षा सेवाएँ, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, उद्यमिता एवं अन्य रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं, आवश्यक योग्यताओं तथा तैयारी की रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षकों को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत छात्राओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोहारा, परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) लोहारा की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page