G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कांग्रेस ने रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक षड्यंत्र, कहा- कानूनी और लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेंगे

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की एसीबी-ईओडब्ल्यू द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई का आरोप लगाया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह गिरफ्तारी भाजपा सरकार का राजनीतिक षड्यंत्र है और कांग्रेस इसका कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करेगी।

शुक्ला ने जारी बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव के समय से ही भाजपा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती रही है। पहले ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया, वहीं अब राज्य की जांच एजेंसी एसीबी-ईओडब्ल्यू के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन मामलों में ईडी जांच के बाद कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका, उन्हीं मामलों की अब ईओडब्ल्यू से जांच कराई जा रही है। कांग्रेस का दावा है कि यह मामला न्यायालय में नहीं टिकेगा और अदालत में भाजपा का कथित षड्यंत्र उजागर हो जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ पूरी मजबूती से कानूनी और लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगी तथा भाजपा के कथित षड्यंत्रों को जनता के बीच भी उजागर करेगी। कांग्रेस ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page