ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर
सड़क दुर्घटना में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
कवर्धा, 30 जून 2026। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर पंडरिया के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संदीप ठाकुर ने सड़क दुर्घटना में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की है।
जारी आदेश के अनुसार ग्राम बटुराकछार निवासी सुशांत की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके पिता रामचंद को 25 हजार रुपये तथा ग्राम रवेली निवासी राहुल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी आंचल को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
यह सहायता राशि विपत्ति ग्रस्त परिवारों को तात्कालिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से स्वीकृत की गई है।



