G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

खैरागढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डिजिटल सेवा वितरण को सशक्त बनाने की दिशा में संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाएं अब सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से घर बैठे उपलब्ध हो रही हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की तहसील छुईखदान अंतर्गत ग्राम ओड़िया निवासी यश कुमारी साहू की सफलता की कहानी इस पहल की उपयोगिता को दर्शाती है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ, जिससे उनके विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज सहजता से उपलब्ध हो सके।

यश कुमारी साहू को विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों का अतिरिक्त व्यय होता था। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। निर्धारित समयावधि में उनका आवेदन निराकृत हुआ और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे उनकी महत्वपूर्ण आवश्यकता समय पर पूरी हुई तथा दस्तावेज प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिली।

विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद श्रीमती साहू ने सेवा सेतु पोर्टल की उपयोगिता की सराहना की। उन्होंने बताया कि अब सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। घर बैठे आवेदन करने, आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने तथा समय पर सेवाएं मिलने से आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल आज प्रदेश के लाखों नागरिकों के लिए भरोसेमंद मंच बन चुका है। यह पहल नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शासन और आमजन के बीच विश्वास का सेतु भी बन रही है। यश कुमारी साहू की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल तकनीक आधारित सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के जीवन को सरल, सुगम और सुविधाजनक बना रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page