G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

30 जून से किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, ट्रैक्टर रैली भी निकलेगी

गन्ना भुगतान, खाद की कमी और कृषक उन्नति योजना में गन्ना शामिल करने की मांग

कवर्धा। भारतीय किसान संघ और छत्तीसगढ़ समृद्ध किसान संघ के संयुक्त बैनर तले किसानों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर 30 जून से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। दोपहर 1 बजे पाला नसरी मोड़ पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर आंदोलन का आगाज करेंगे।

भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख दिनेश चंद्रवंशी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा खरीदे गए गन्ने का करीब छह माह बाद भी किसानों का 30 करोड़ रुपए से अधिक का मूल भुगतान और रिकवरी राशि लंबित है। खरीफ सीजन में धान की बुवाई और रोपाई के बीच किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने के बावजूद सेवा सहकारी समितियों में डीएपी, यूरिया और पोटाश की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से एमआरपी से 600 से 700 रुपए प्रति बोरी अधिक कीमत पर खाद खरीदना पड़ रहा है। इस पर कृषि विभाग और जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।

किसानों की तीसरी मांग कृषक उन्नति योजना में गन्ना फसल को शामिल करने की है। उनका कहना है कि धान उत्पादकों की तरह गन्ना उत्पादक किसानों को भी प्रति एकड़ 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page