G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

माँ के सिलाई के टाँके और पिता के पसीने से संवरता है बच्चों का भविष्य- कविता विश्वकर्मा

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार

दुर्ग आज के दौर में अक्सर लोग बच्चों की सफलता को केवल उनकी मेहनत का परिणाम मान लेते हैं, जबकि उसके पीछे माता-पिता के वर्षों के त्याग, संघर्ष और समर्पण की अनकही कहानी छिपी होती है। इसी भाव को लेखिका कविता विश्वकर्मा ने अपनी मार्मिक रचना “माँ के टाँके, पिता का पसीना” के माध्यम से संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया है।
रचना में एक साधारण परिवार का चित्रण है, जहाँ आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद माता-पिता ने कभी बच्चों के सपनों को छोटा नहीं होने दिया। पिता दिन-रात मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करते रहे, वहीं माँ घर की जिम्मेदारियाँ निभाने के साथ सिलाई का काम करती और आवश्यकता पड़ने पर बाहर नौकरी भी करती रही। दोनों ने अपनी इच्छाओं और सुख-सुविधाओं का त्याग कर हर रुपये को बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए समर्पित कर दिया।
समय के साथ बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सफल हुए, लेकिन उनकी सफलता में केवल उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि माँ की सिलाई के हर टाँके और पिता के बहाए हर पसीने की कमाई भी शामिल थी। यह रचना पाठकों को याद दिलाती है कि माता-पिता का त्याग और संघर्ष ही संतान की सफलता की मजबूत नींव होता है।
लेखिका ने अपनी कहानी के माध्यम से संदेश दिया है कि माँ का संघर्ष केवल रसोई तक और पिता का संघर्ष केवल नौकरी तक सीमित नहीं होता। दोनों अपना आज त्यागकर बच्चों का भविष्य संवारते हैं। इसलिए प्रत्येक संतान का दायित्व है कि वह माता-पिता के त्याग, प्रेम और समर्पण का सम्मान करे तथा उनके संघर्ष को कभी न भूले।
— कविता विश्वकर्मा की कलम से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page