सामाजिक एकजुटता और शिक्षा पर जोर, दुबेलिया तेली साहू समाज की छमाही बैठक संपन्न

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
खैरागढ़ /गंडई : छत्तीसगढ़ दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा सामाजिक जागरूकता एवं संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम पेंडरी में छमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत संत कर्मा माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं समाज के पुरखों को नमन कर की गई।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने समाज के पुरखों की खोज, युवाओं और महिलाओं को समाज से जोड़ने, शिक्षा के महत्व तथा सामाजिक विकास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल कुछ लोगों के लिए नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। बेटियों के साथ-साथ बेटों की शिक्षा, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा पुरखा खोज अभियान को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श किया गया। समाज के सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष बृजलाल साहू, सह सचिव सीआर साहू, धरमपाल साहू, खैरागढ़ सचिव बसंत साहू, कोषाध्यक्ष अनीस साहू, अध्यक्ष प्रेमलाल साहू, दाऊराम ठाकुर टोला, अवध साहू, टेकराम साहू, भोलाराम साहू, छन्नू साहू, राधे साहू, रवि सिलोटिया सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


