G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

चार प्रकार के कचरे डिब्बे में कचरा एकत्रित करनें चल रहा जागरूकता अभियान

ज़िले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर जागरूकता लाने हो रहा विविध आयोजन

व्यवहार परिवर्तन को लेकर गांव गांव में दस्तक दे रहे मैदानी कर्मचारी

कवर्धा– ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन हेतु जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 60 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के डिब्बे में कचरा इकट्ठा करनें का काम हो रहा है।ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।स्वच्छता दीदियों एवं विभागीय अमले के माध्यम से घर-घर सूखा कचरा,गीला कचरा, सेनेटरी कचरा को अलग-अलग लेने का काम हो रहा है। महिला स्वछगग्रही दीदियों द्वारा डोर टू डोर जाकर कचरा एकत्रित किया जा रहा है,साथ ही कचरे को बाहर नही फेंकने के लिए ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है।प्लास्टिक का कम उपयोग एवं इससे होने वाली नुक्सान के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी जा रहा है।प्लास्टिक का कम उपयोग करने और इसका पुनर्चक्रण करनें प्रेरित किया जा रहा है।कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा के निर्देशन अनुसार गांव-गाँव में नारा लेखन, चित्रकारी कार्य, चौपाल,स्कूली बच्चों के साथ स्वछत्ता रैली, घर-घर संपर्क, वार्डवार बैठको के माध्यम से लोगों को जागरूक करनें प्रयास किया जा रहा है।खुले में कचरा फेंकने से होने वाली हानि, प्लास्टिक को नही जलाने, प्लास्टिक को नाली,तालाब,नदी एवं अन्य पानी के स्रोतों में नही फेकने की जानकारी स्वच्छता ग्राहियों द्वारा ग्राम पंचायत बैठको में बताया जा रहा है।

इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत सिघनपुरी जंगल, हथलेवा, राजपुर, बिरकोन के सरपंच, सचिव,पंच एवं आम नागरिक के साथ गत दिवस संवाद स्थापित किया गया जिसमें ठोस अपशिस्ट प्रबंधन नियम के क्रियान्वयन पर जानकारी दी गई।बताया गया कि सभी नागरिक की सहभागिता जरूरी है जिससे लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। ग्रामीणों से अपील की गई है कि स्वच्छग्रही दीदियों द्वारा किये जा रहे कचरा कलेक्शन में सहयोग कर गांव को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे।चार प्रकार के कचरा डिब्बा जैसे हरा डिब्बा में गिला कचरा, सब्जी की छिलके, बचे हुवे भोजन इत्यादि, नीला डिब्बा में सुखा कचरा जैसे प्लास्टिक, लोहा, कांच, कागज, पुट्ठे इत्यादि,लाल डिब्बे में सेनेटरी कचरा, मास्क, बैंडेज इत्यादि काला डिब्बे में विशेष कचरा जैसे इलेक्ट्रिक कचरा, मेडिकल वेस्ट एवं बल्ब आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page