हायर सेकेंडरी स्कूल पैलीमेटा में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG
खैरागढ़ /पैलीमेटा : नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर हायर सेकेंडरी स्कूल पैलीमेटा में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना तथा उन्हें विद्यालय से आत्मीय रूप से जोड़ना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, नोटबुक एवं गणवेश वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा धन है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव विद्यालय से ही रखी जाती है। उन्होंने सभी पालकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा विद्यालय के प्रति बच्चों में सकारात्मक और आनंददायक वातावरण का निर्माण हो।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कुमार पाल, रोशन पाल, नेहरू जघेल, भुनेश्वर सेन, सुखनंदन साहू और नरेश मंडावी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक एवं छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



