ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर
प्रगति पथ यात्रा के तहत सिल्हाटी- बैजलपुर विद्युत उपकेंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को ग्राम सिल्हाटी स्थित 132/33 केव्ही विद्युत उपकेंद्र सिल्हाटी- बैजलपुर में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी।
अपने संबोधन में श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेताओं में शुमार हैं। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले श्री मोदी ने देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई दिशा दी है।



