ChhattisgarhKCGखास-खबर
जिला के सी जी टीम की त्वरित कार्यवाही नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG
खैरागढ़ : दिनांक 08.06.2026 को थाना खैरागढ़ क्षेत्र के प्रार्थी द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी नाबालिग लड़की को आरोपी अजय गुप्ता द्वारा नाबालिग जानते हुए बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पता साजी कर आरोपी अजय गुप्ता पिता शरद गुप्ता उम्र 25 वर्ष को चंद घण्टो में गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश कर गंभीर धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।



