सांसद संतोष पांडेय के निरीक्षण के बाद सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ, सांसद ने गत दिवस पोंडी में राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का किया था निरीक्षण, सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने दिए थे निर्देश


कवर्धा– क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने गत दिवस राष्ट्रीय राजमार्ग 130 अंतर्गत पोंडी में निर्माणाधीन बायपास सड़क एवं उसलापुर चौक से पोंडी होते हुए लेंजाखार चौक तक निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता व प्रगति का बारीकी से जायजा लिया था।
गौरतलब है कि सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 अंतर्गत उसलापुर चौक से पोंडी होते हुए लेंजाखार चौक तक सड़क व नाली निर्माण की भी स्वीकृति मिली है। नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। सांसद पांडेय ने गत दिवस उक्त नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने को लेकर नाराज़गी व्यक्त की और शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। सांसद पांडेय के निर्देश के कुछ दिन बाद ही उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। नाली निर्माण कार्य में भी तेजी आई है।
सांसद संतोष पांडेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न होने और समय अवधि में कार्य को पूर्ण करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा था कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें। सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, ग्राम पंचायत सरपंच, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित क्षेत्रवासियों ने सांसद संतोष पांडेय का आभार जताया है।

