गाली-गलौच कर लोगों को परेशान करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध केसीजी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही।कार्यवाही।
AP NEWS VISHWARJ TAMRAKAR

दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कानूनी कार्यवाही जारी।
क्षेत्र में अराजक एवं असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आज दिनांक 19.05.2026 को ग्राम बीरूटोला एवं ग्राम बाजगुड़ा क्षेत्र में गाली-गलौच कर लोगों को परेशान करने वाले निम्न 2 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना छुईखदान पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई-:
(1)साहिल यादव, पिता मुनेश यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम बीरूटोला, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छ.ग.)
(2)गौरव वर्मा, पिता ईश्वर वर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम बाजगुड़ा, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छ.ग.)
के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में केसीजी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए साहिल यादव के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 33/60/2026 एवं गौरव वर्मा के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 34/61/2026 धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई।
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।
