G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना गंडई : केसीजी पुलिस टीम द्वारा दिगर राज्य निवासी मोटर सायकल चोर को किया गया गिरफ्तार

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG



आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल एवं मोबाइल जप्त

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में अपराधियो पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 17.05.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक एम.पी. 50 जेड सी 3801, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000/- है, चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 162/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेही के मोबाइल नंबर 9226671134 के आधार पर संदेही शंकर नारायण ढोरे उर्फ जग्गु, निवासी बेरली, छत्रपति चौक, नागपुर (महाराष्ट्र) को मुखबिर सूचना पर हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया गया।आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर सायकल एवं एक नग मोबाइल (पोको कंपनी) गवाहों के समक्ष बरामद कर विधिवत् जप्ती पंचनामा तैयार किया गया।आरोपी का कृत्य धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत दण्डनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
दिगर राज्य के आरोपी चोर को गिरफ्तार करने में खैरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page