G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गंडई क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ न के बराबर, सब्सिडी का मिल रहा लाभ

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़/ गंडई।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गंडई सब डिवजन के अंतर्गत गंडई नगर एवं आसपास के क्षेत्र में लगभग 100 से अधिक उपभोक्ताओं का बिजली बिल अब न के बराबर हो गया है। योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ मिलने से सोलर रूफटॉप पैनल की स्थापना आसान और किफायती हो गई है।
ई ई अलोक कुमार दुबे एवं ए ई किरण जांगड़े के मार्गदर्शन में जेई हरिप्रसाद जंघेल द्वारा क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया में भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
छुईखदान विकासखंड अंतर्गत गंडई नगर क्षेत्र में अब तक लगभग 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपने घरों की छत पर 3 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सोलर पैनल लगने के बाद बढ़ते बिजली बिल से काफी राहत मिली है और मासिक खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है।
योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को कुल 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। सब्सिडी मिलने से प्रारंभिक लागत कम हो रही है, जिससे आम नागरिक भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
जेई हरिप्रसाद जंघेल ने बताया कि यह योजना न केवल बिजली खर्च में बचत कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उपभोक्ता अब केवल बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे हैं।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page