पीएम श्री स्वर्गीय लाल मुरत सिंह खुसरो विद्यालय की छात्रा नैना साहू ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में किया प्रथम स्थान हासिल

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
गंडई : पीएम श्री स्वर्गीय लाल मुरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, गंडई की छात्रा नैना साहू ने कक्षा 8वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
नैना साहू, पिता झुलेंद्र कुमार साहू, ने अपनी मेहनत, लगन एवं नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की। विद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया एवं शिक्षकों ने कहा कि नैना की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसका परिणाम लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आ रहा है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं।
