G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKCGखास-खबर

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर साल्हेकला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 52 ग्रामीणों की हुई जांच

विश्वराज ताम्रकार


मोतियाबिंद के 6 मरीज ऑपरेशन हेतु चयनित, जरूरतमंदों को चश्मा व दवाइयों का वितरण


खैरागढ़, 9 मई 2026। विश्व रेड क्रॉस दिवस (8 मई) के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला केसीजी के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड छुईखदान के ग्राम साल्हेकला में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 52 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें मोतियाबिंद से ग्रसित 6 मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया। चयनित मरीजों का निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को पढ़ने हेतु नजदीक का चश्मा, आवश्यक आई ड्रॉप और दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी विनय कुमार रामटेके ने साइट सेवर्स संस्था की टीम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से ग्रामीणों को नेत्र परीक्षण सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान आमजन को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया।
जिला शाखा के सचिव सह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस मानवता, निष्पक्षता, सेवा, स्वैच्छिक सहयोग और करुणा के मूल्यों को समर्पित दिवस है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाएं, रक्तदान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और जनजागरूकता जैसे कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक लगातार सेवाएं पहुंचा रही है।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य दुष्यंत जंघेल, ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, मितानिन समन्वयक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page