G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKCG

ठंडार स्कूल में विदाई सह अभिनंदन समारोह आयोजित, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

गंडई। ग्राम पंचायत ठंडार स्थित शासकीय हाई स्कूल, माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मिडिल स्कूल ठंडार की शिक्षिका राजन रामटेके के सेवानिवृत्त होने, पंचायत सचिव लोकेश जंघेल के स्थानांतरण तथा प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक कौशल श्रीवास्तव के पदोन्नत होकर माध्यमिक शाला बिरनपुर कला में प्रधानपाठक बनने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
लोकेश जंघेल ने ग्राम पंचायत ठंडार में 14 वर्षों तक सचिव के रूप में कार्य करते हुए विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका स्थानांतरण ग्राम पंचायत गोकना हुआ है। वहीं, कौशल श्रीवास्तव ने 23 वर्षों तक उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा भावपूर्ण मोमेंटो भी प्रदान किए गए। विदाई के अवसर पर ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकालकर गोकना तक पहुंचाया, जहां भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान माहौल भावुक रहा और सभी की आंखें नम नजर आईं।
इस मौके पर सरपंच मनीषा दुलेश्वर जोशी, अरुण जोशी, प्रभुराम वर्मा, हरिश्चंद्र पटेल, दुलेश्वर जोशी, चंद्रकुमार जांगड़े, रामशिला मिर्चें, हुलास मानिकपुरी, संतोषी पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रदीप राजपूत, छत्रपाल जंघेल (हाई स्कूल प्राचार्य), लच्छू मेरावी, ललिता कोसारे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन चंद्रशीला त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर लता नीरे, चंद्रप्रभा चंद्राकर, नीतू वैष्णव, सपना रानी नायक, अनुराधा बघेल, नारायण मेरावी, संतोष कंवर, अंजना देवांगन, जगदीश पटेल, राजवंतिन धुर्वे, रंजू जंघेल, आनंदा यादव, देवकुमार, सुमित्रा जंघेल, रामूलिया जंघेल, गांधी राम साहू, तोकराम सिन्हा, देवेंद्र साहू, भागचंद साहू, खेमशंकर साहू, शिवचरण खुसरो, सुशील साहू, मायाराम राठौर, महेश वर्मा, भिखेंद्र जंघेल, शिव चरण वर्मा, शिव श्रीवास्तव, पदुम पटेल, पूर्णेश वैष्णव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page