“आपरेशन मुस्कान” एवं “आपरेशन तलाश” में केसीजी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
1 अप्रैल 2026 से चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत् अब तक 08 नाबालिग बालक/बालिका एवं “ऑपरेशन तलाश” के तहत अब तक 21 गुमशुदा व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से सकुशल बरामद किया गया।
खैरागढ़ ; पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 01/04/2026 से पूरे अप्रैल माह आपरेशन तलाश एवं आपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा, गुजरात , महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश राज्य सहित छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिला में जाकर लगातार कार्यवाही करते हुए आपरेशन मुस्कान में जहां 08 बालक/बालिकाओं को बरामद किया वही आपरेशन तलाश के तहत 21 गुमशुदा व्यक्तियों को मिलाने में सफलता दिखलाई l
इसी तारतम्य में थाना खैरागढ़ से आपरेशन मुस्कान में 01 बालिका एवं आपरेशन तलाश में 03 गुमशुदा व्यक्ति, थाना छुईखदान से, आपरेशन मुस्कान में 03 बालिका एवं आपरेशन तलाश में 08 गुमशुदा व्यक्ति, थाना गंडई से ऑपरेशन मुस्कान में 03 बालिका एवं आपरेशन तलाश में 08 गुमशुदा व्यक्ति, थाना साल्हेवारा से आपरेशन मुस्कान के तहत 01 बालिका , थाना ठेलकाडीह से आपरेशन तलाश के तहत 01, थाना गातापार ऑपरेशन तलाश के तहत 01 गुमशुदा व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने में पाई सफलता ll
ऑपरेशन मुस्कान एवं आपरेशन तलाश अभियान के तहत गुमइन्सानो के दस्तयाबी की कार्यवाही लगातार ज़ारी रहेगी।

