ChhattisgarhKCGखास-खबर
आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृती दी है। इसमें तहसील गंडई के ग्राम देवपुरा निवासी ओगिता निषाद उम्र 1 वर्ष 3 माह, की मृत्यु ईट भट्ठे में ईंट बनाने के लिए पानी एकत्रित करने के गड्ढे में डूबने से होने पर मृतक ओगिता निषाद के पिता नागेश्वर निषाद ग्राम देवपुरा तहसील गंडई को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वीकृत राशि का आहरण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें।
