G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के तैयार/पुनरीक्षण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, नया रायपुर के प्राप्त कार्यक्रम (समय-सारणी) के अनुसार पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 9(2) के अंतर्गत जनपद पंचायत खैरागढ़ के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), खैरागढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार खैरागढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपर कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है

इसी प्रकार जनपद पंचायत छुईखदान के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुईखदान को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार गंडई-छुईखदान को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपर कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को अपील अधिकारी नियुक्त किया जाता है। उक्त नियुक्त अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन नियमानुसार सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page