G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : राज्य शासन के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अब डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रदान किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र श्रमिकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू की गई है।
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पंजीकृत सभी निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए अपने पंजीयन का ई-केवाईसी पूर्ण कराना अनिवार्य है।

वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड डाटा का श्रमिक पंजीयन डाटा से मिलान किया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों की पहचान की पुष्टि की जा सके। सत्यापन की यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही है। जिन श्रमिकों के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड विवरण में समानता पाई जाएगी, उनका प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। वहीं, जिन मामलों में नाम या अन्य विवरण में आंशिक भिन्नता पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन कर आवश्यक सुधार किया जाएगा।
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत वर्तमान में कुल 6435 श्रमिकों का ई-केवाईसी किया जाना शेष है।

श्रम पदाधिकारी उज्जवल भोई ने पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि जिन श्रमिकों के मोबाइल पर आधार एवं श्रम कार्ड डाटा में असमानता संबंधी संदेश प्राप्त हुआ है, वे श्रम कार्यालय, जिला कलेक्टोरेट कार्यालय, कक्ष क्रमांक 23, प्रथम तल, खैरागढ़ में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त करें। साथ ही, अपने आधार कार्ड की मूल प्रति दिखाकर निःशुल्क ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page